छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत लाल मटियारा के रायगढ़ बैठक कार्यक्रम में ढीमर मछुआरा समाज रायगढ़ ने सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात की और बाबाधाम के दर्शन किये। – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत लाल मटियारा के रायगढ़ बैठक कार्यक्रम में ढीमर मछुआरा समाज रायगढ़ ने सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात की और बाबाधाम के दर्शन किये।

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़/28 मई 2025/ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा जी के एक दिवसीय रायगढ़ दौरा बैठक कार्यक्रम में रायगढ़ के ढीमर मछुआ समाज ने सर्किट हाउस में सौजन्य भेट मुलाकात कर भरत लाल मटियारा जी का श्रीफल साल फूलमाला से स्वागत किया गया और एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुआ। बैठक में मछुआरों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में हुआ।

अगली सुबह मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा रायगढ़ प्रवास के दौरान सुरेश ढीमर समाज प्रमुख, राम चरण कोर्राम पूर्व जनपद अध्यक्ष कांकेर, विजय ध्रुव प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विजय केवर्त् कार्यकर्त्ता, अजय कुमार कार्यकर्ता, सहायक संचालक मछली पालन एम.के. पाटले के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम दर्शन के लिए पहुँचे। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा ने श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों और मछुआरा समाज की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर रायगढ़ मछुआरा समाज के प्रमुख सुरेश ढीमर, दौलतराम धीवर, संतोष धीवर, भुनेश्वर धीवर, कौशल जलतारे, हरीश धीवर, निशिकांत धीवर, छबिलाल धीवर, मनोज जलतारे, दाउराम धीवर, दिलीप धीवर, रूद्र धीवर, सनत धीवर, नर्मदा प्रसाद धीवर, बबलू जलतारे, मनहरण जलतारे, सूरज जलतारे, विनोद जलतारे  सहित काफी संख्या में जिले के ढीमर मछुआ सदस्य गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!