*अवैध धान परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*अवैध धान परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अवैध धान विक्रय रोकने संयुक्त टीम बनाई गई। जिसके माध्यम से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के साथ ही मंडी अधिनियम का पालन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में बीती रात्रि संयुक्त जांच दल राजस्व, खाद्य, मंडी एवं कृषि विभाग ने अंतराज्यीय सीमा ग्राम लमडांड़ बिजना, तहसील तमनार में उड़ीसा से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए बिजना निवासी भीष्म देव गुप्ता के पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें 58 बोरी धान लोड था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। वाहन को जब्त कर हमीरपुर समिति को सुपुर्द किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!