*समर कैम्प में होंगे तीन विशेष आयोजन* *20 से 30 मई तक होगी अलग-अलग गतिविधियां* *बच्चों को दिखाई जाएगी प्रेरणादायक फिल्म, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय सहित प्राइवेट संस्थानों का कराया जाएगा भ्रमण* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*समर कैम्प में होंगे तीन विशेष आयोजन* *20 से 30 मई तक होगी अलग-अलग गतिविधियां* *बच्चों को दिखाई जाएगी प्रेरणादायक फिल्म, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय सहित प्राइवेट संस्थानों का कराया जाएगा भ्रमण*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 17 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो वर्तमान में 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश प्रभावी है, इस दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर बहुमुखी विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियां अपने स्कूल, संकुल स्तर या गांव/शहर के सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किया जाना है।
जिले रायगढ़ में होने वाले समर कैंप के दौरान जिला, विकासखण्ड एवं स्कूल स्तर स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रथम विशेष आयोजन में प्रेरणादायक फिल्म दिखाई जाएगी। विशेष समर कैंप के द्वितीय विशेष आयोजन के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जिले में अवस्थित स्टील प्लांट्स, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस जैसी सरकारी, अर्ध सरकारी सहित प्राइवेट लिमिटेड संस्थानों का एक्सपोजर विजिट कराते हुए इन विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। तीसरे विशेष आयोजन समर कैंप में कैरियर गाइडेंस का आयोजन सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। कैरियर गाइडेंस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सृजन सभा कक्ष में आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रोफेशनल कैरियर काउंसलर द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी। जिसमें आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक तैयारियों, विभिन्न परीक्षाओं के अंतर्गत आने वाले विषयों के सही चयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा
विदित हो कि कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों को 09 दिवसीय तिथिवार कार्यक्रम 20 से 30 मई 2024 तक समर कैम्प को आयोजित कराने की सम्पूर्ण जवाबदेही संकुल प्राचार्य एवं संबंधित संकुल के सीएसी को दी गई थी, इसमें समर कैंप के दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, गणित से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों, पहाड़ा याद कराना, कहानी लेखन, हस्त लिपि लेखन (हिंदी एवं अंग्रेजी), कर्सिव राइटिंग, नृत्य, इंडोर गेम जैसे चेस, चाइनीस चेकर,इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज से फूल बनाना, योगा, प्राणायाम, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, अपने गांव शहर के ऐतिहासिक स्थलों से परिचय जैसे गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों का चयन करते हुए आयोजन किये जाने के निर्देश सभी स्कूलों को जारी किये गये है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!