*रायगढ़ स्टेडियम में प्रारंभ हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायगढ़ स्टेडियम में प्रारंभ हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण*

😊 Please Share This News 😊


रायगढ़, 14 मई 2024/ रायगढ़ स्टेडियम अपने बहु संख्यक खेलविधा के लिए जाना जाता है ऐसे में रायगढ़ स्टेडियम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया गया है। तीरंदाजी हेतु श्री हरिओम शर्मा, नेशनल मेडलिस्ट द्वारा सायं 4 से 7 बजे तक बच्चों को तीरंदाजी अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्टेडियम में अत्याधुनिक मशीनों वाला मल्टी जिम जिसमें महिलाओं के लिए 300 रुपये एवं पुरूषों हेतु 500 रूपये मासिक शुल्क के साथ अनुभवी पुरूष एवं महिला कोच, ग्रीष्म काल में तैराकी प्रशिक्षण हेतु स्वीमिंग पुल में अनुभवी कोच एवं बैडमिंटन, योगा, क्रिकेट, कथक, तायकाण्डो, किक बॉक्सिंग, फुटबाल, हॉकी, बास्केट बाल, वालीबॉल, स्केटिंग जैसे खेल एकेडमियां संचालित है। यहां खिलाड़ी अपने खेल विधा में अभ्यास कर पारंगत होते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!