महतारी वंदन योजना: आज से फॉर्म ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से 20 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे…
|
😊 Please Share This News 😊
|
5 से 20 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, मार्च में मिलेगी पहली किस्त…
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी को राज्य सरकार ने पूरा करने का फैसला लिया है. यहां की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक मार्च से एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलने लगेगा. सालाना 12 हजार रुपये सरकार महिला लाभार्थियों को देगी. योजना के तहत इसके आवेदन सोमवार 5 फरवरी 2024 से भरे जाएंगे. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता से कई वादे किए थे, जिन्हें मोदी की गारंटी कहा गया.
इन वादों को पूरा करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में महतारी वंदन योजना को एक मार्च से लागू किया जा रहा है. इस योजना के तहत एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये के मान से साल में 12 हजार रुपये की राशि बैंक खातों में डाली जाएगी.
ये महिलाएं होंगी योजना के लिए पात्र
महतारी योजना में आवेदन के लिए वह महलाएं पात्र होंगी जो छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो. इसके साथ ही आवेदक महिला की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए. वहीं इसमें विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है. वहीं इसमें वो महिलाएं शामिल नहीं होंगी जो महिला टैक्स के दायरे में आती हैं.
महतारी वंदना योजना के फायदे
- इस योजना के तहत राज्य स्तर पर महिलाओं के जीवन में सुधार करने का एक प्रयास है, जो महिलाओं के लिए अवश्य फायदेमंद साबित होगा.
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगा.
- योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वास्थ्य, निजी खर्च और लघु उद्योग के लिए भी कर सकती है.
फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
(केवल विवाहीत महिलाओं के लिए)
1)आधार कार्ड
2)राशन कार्ड
3)मोबाइल नंबर
4)निवास प्रमाण पत्र
5)बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
6)पासपोर्ट साइज की फोटो
7)वोटर आईडी कार्ड या अन्य पहचान पत्र
8)आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो
9)आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष तक होने चाहिए।
10)आवेदक का बैंक खाता नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन?
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मार्च से शुरू होगी. इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने होंगे. जिसकी शुरुआत सोमवार यानी 5 फरवरी को हो जाएगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकती हैं. ऑनलाइन प्रक्रिया में महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा. वहीं, ऑफलाइन प्रक्रिया में महिलाएं आवेदन फॉर्म महतारी वंदना योजना से संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर सकेंगी.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

