जिले में 8 थाना प्रभारी हुए इधर-उधर, 76 प्रधान आरक्षक व 6 महिला आरक्षकों का तबादला…
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने पुलिस विभाग में कसावट लाने के उद्देश्य से एक बार फिर से कई थाना प्रभारियों के अलावा प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के प्रभारी सुखनंदन पटेल को खरसिया थाना भेजा गया है। इसी के तहत खरसिया थाना में पदस्थ निरीक्षक त्रिपाथ त्रिपाठी को चुनाव सेल, पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 का प्रभार दिया गया है। लैलूंगा थाने में पदस्थ रहे मोहन लाल भारद्वाज को जूटमिल थाना, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को थाना प्रभारी तमनार से थाना प्रभारी धरमजयगढ़, निरीक्षक राम किनकर यादव को थाना प्रभारी जूटमिल से थाना प्रभारी भूपदेवपुर का जिम्मा सौंपा गया। इसके साथ ही निरीक्षक सुंदरलाल वान्दे को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक, राजेश जांगडे को थाना प्रभारी भूपदेवपुर से थाना प्रभारी लैलूंगा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को थाना प्रभारी धरमजयगढ़ से थाना प्रभारी तमनार बनाया गया है। इसके साथ ही 76 प्रधान आरक्षकों के अलावा 6 महिला आरक्षकों के प्रभार बदले गए हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

