जय श्री राम के जयघोषों से गूंज उठा कोतरा रोड थाना चौक हीरापुर सरयू मार्ग : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली स्वर्णिम पल के उपलक्ष्य में भंडारा का किया गया आयोजन, लोगों ने रंगोली बनाकर दीप जलाकर मनाई दीपावाली …
|
😊 Please Share This News 😊
|

रायगढ़। 23-01-24/ जय श्री राम, जय सियाराम, जय हनुमान के जयघोषों एवं हर घर में अब एक ही नारा ,मेरे चौंखट पर चलके आज चारों धाम आए हैं, हर घर मे एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा, युग राम राज आ गया शुभ दिन ये आज का आ गया, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे जैसे रामभक्ति से ओतप्रोत गीतों से कोतरा रोड थाना चौक हीरापुर सरयू मार्ग का समूचा कोना गूंज उठा। दीपावली की तर्ज पर हर घरों में रंगोली सजाई गई, अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह दिखा, शहर के कोतरा रोड थाना चौक हीरापुर सरयू मार्ग में सोमवार को सियाराम के तैल्य चित्र की आरती कर परिवार एवं समस्त मोहल्लेवासीयो के खुशहाली की कामना की गई। और भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रभु श्री राम के दर्शन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर प्रसाद ग्रहण भी किया। चौधरी ने कहा है, की वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज हमारे प्रभु श्रीराम विराजमान हुए हैं।

आज का यह ऐतिहासिक दिवस छत्तीसगढ़, भारत ही नहीं अपितु सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले पूरी दुनिया के लोगों के लिए गौरव और भावुक कर देने वाला दिन है। यह केवल अयोध्या के श्रीराम मंदिर का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्राण प्रतिष्ठा है। सुबह 12 बजे भंडारे का शुरुआत किया गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। जिसकी सभी वर्गों ने भुरी-भुरी प्रशंसा की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

