कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसदा बड़े शासकीय नियमो की कर रहा अवहेलना… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसदा बड़े शासकीय नियमो की कर रहा अवहेलना…

😊 Please Share This News 😊

* कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसदा बड़े पंजीयन क्रमांक 1559 में किसान घर से तौल (तलपत) कर ला रहे धान..
* तौल में भी की जा रही है गड़बड़ियां..

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 09/01/2024- सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र परसदा बड़े जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रबंधक के द्वारा घोर लापवाही बरती जा रही है आपको बता दें परसदा बड़े धान मंडी में प्रबंधक ने लापरवाही की हद पार कर दी है किसानो द्वारा घर से ही तौल (तलपत) कर धान को बिना जाँच व तौल किये सीधे बोरी की गिनती कर खरीदी किया जा रहा है इसका पता हमें तब चला जब तौल के लिए मंडी में हमलो को कहा गया तो कुछ बोर में रखे धान को तौलने के बारे में कहा गया तो उनके द्वारा तलपट की जानकरी दी गई तब हमरी टीम ने तलपट के बारे में जानना चाहा तो उनके द्वारा बताया गया किसान द्वारा जो धान घर से तौल कर लाया जाता है उसे ही तलपट कहते है जब इसके बारे में हमने हमालों और पूछा तो उनके द्वारा बताया गया 100 बोरी में 8-10 बोरी टेस्ट के लिए तौला जाता है जबकि नियमानुसार किसान के धान को मंडी में चेक किया जाता है धान नमी है की नहीं है उसके बाद ढेरी करना रहता है फिर तौल किया जाता है ये सारी चीजे अगर छोड़ दे तो भी तौल के प्रत्येक बोरी में 500 से 600 ग्राम अधिक तौल किया जा रहे है इस तरह की प्रक्रिया से मंडी प्रबंधक का धान खरीदना कई सवाल कड़ी करता है आखिर ऐसे प्रबंधक किस तरह से शासन प्रशासन को धोखे में रखकर धान खरीदी को अपनी मोटी कमाई का जरिया बना चुके है ये हम नहीं कह रहे है बल्कि इसका प्रैक्टिकली आंकड़ा निकला जाये तो इस हिसाब से परसदा बड़े की कुल धान खरीदी लगभग 40,000 क्विंटल से ऊपर है यदि इसके हिसाब से भी प्रत्येक बोरी में 500 ग्राम अतिरिक्त धान का भी मूल्य तय किया जाये तो 15,50,000 रूपए की मोटी कमाई हो जाती है फ़िलहाल देखना यह होगा की खबर प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है बाकि समाचार अगले अंक में……

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!