कांग्रेसी नेता व पार्षद रत्थु जायसवाल के घर में पुलिस की रेड.. चल रहा था जुआ.. 10 जुआरी गिरफ्तार.. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कांग्रेसी नेता व पार्षद रत्थु जायसवाल के घर में पुलिस की रेड.. चल रहा था जुआ.. 10 जुआरी गिरफ्तार..

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में लंबे अरसे से चल रहे जुआ के खेल पर आखिरकार पुलिस ने कार्यवाही की है। सत्ता परिवर्तन के बाद साइबर सेल और पुलिस की टीम ने बीती रात करीबन 12:00 बजे रेड कार्यवाही करते हुए 10 जुआरियों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से करीबन 1,80,000 रुपए की राशि जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
बीती रात जूटमिल पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मोहल्ले में जुआ का खेल चल रहा है। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस और टीम मौके पर पहुंची। जहां वार्ड पार्षद रत्थु जायसवाल के घर पर जुआरियों का मजमा लगा था। मौके से पुलिस ने पार्षद सहित 10 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई, और आगे की कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर जुआ रेड कार्रवाई की गई है, 10 जुआरियों से एक लाख 80 हजार रुपए की राशि जप्त की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!