रायगढ़-कोरबा के बीच सीधी रेल सेवा को मंजूरी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़-कोरबा के बीच सीधी रेल सेवा को मंजूरी…

😊 Please Share This News 😊

बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब कोरबा तक चलाई जाएगी। कोरबा से रायगढ़ तक सीधी ट्रेन की सुविधा शुरू करने की योजना । डीआरएम व अन्य अधिकारियों की बुधवार को हुई मीटिंग में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि यात्रियों को यह सुविधा मिल सके।

दरअसल आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होना है, इसमें रायगढ़ सांसदीय सीट तो बीजेपी लगातार जीत हासिल करती आ रही है, लेकिन कोरबा में कांग्रेस का कब्जा है, ऐसे दोनो औद्योगिक जिलें को जोड़ने के साथ सांसदीय क्षेत्र के लोगो को भी इसका फायदा मिले। इसी कोशिश में रेलवे तैयारियों में जुट गई है।

डीआरएम प्रवीण पांडेय ने बुधवार को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (समन्वय) के साथ एक अहम बैठक की। इनमें उन मुद्दों को लेकर चर्चा की गई, इस ट्रेन को चलाने की मांग मांग लंबे समय से की जा रही है, इसमें कोरबा, चांपा व जांजगीर क्षेत्र के यात्रियों की अमृतसर से कोरबा तक सीधी यात्रा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का विस्तार कोरबा तक करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में यह ट्रेन बिलासपुर तक चलती है। इसी तरह रायपुर – कोरबा – रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर कर सकें। कोरबा से रायगढ़ के बीच सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। इससे कोरबा के यात्रियों को बिना गाड़ी बदले रायगढ़ तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। वर्तमान में कोरबा से रायगढ़ जाने वाले यात्रियों को चांपा स्टेशन में गाड़ी बदलकर जाना पड़ता है।

पैसेंजर रैक को मेमू में बदलेंगे

बैठक में पारंपरिक पैसेंजर रैक को यथाशीघ्र तेज गति से चलने वाली मेमू रैक में बदलने का भी निर्णय लिया गया है। इससे गाड़ी त्वरित गति से चलेगी और यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे गाड़ियों की समयबद्धता भी बढ़ेगी। रेलवे के इस फैसले से 3 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर – रेलवे ने जो निर्णय लिया है, उसका असर सीधे तौर पर पांच लोकसभा सीटों पर पड़ेगा । इसमें कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सीटें शामिल हैं। कोरबा – रायगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलाने से कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ के लोगों को फायदा होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!