सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भंडारे के लिए 11 ट्रकों में सुगंधित बासमती चावल अयोध्या भेजा… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भंडारे के लिए 11 ट्रकों में सुगंधित बासमती चावल अयोध्या भेजा…

😊 Please Share This News 😊

22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस दौरान भव्य महाभंडारा होगा। इस भंडारे में छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से बना भोग प्रभु श्रीराम को अर्पण किया जाएगा। इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय आज भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए तीन हजार कुंतल चावल भेजा गया है। 11 ट्रकों से चावल रवाना किया गया। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए रवाना किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रकों को रवाना किया। छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा। महाभंडारे में प्रसाद के रूप में चावल से बना भोग बांटा जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान राम का ननिहाल है।

सीएम साय छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए। 11 ट्रकों से भेजा गया 3 हजार क्विंटल चावल तीन दिन बाद अयोध्या पहुंचेगा।

इस दौरान सीएम श्रीराम मंदिर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौलकर उनका सम्मान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!