मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार…

😊 Please Share This News 😊

आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है..

शहडोल। जिले में एक मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव की है।17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दो-तीन दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था

पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय किशोरी ने इशारे से घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया है पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार दो-तीन दिनों से लगातार किशोरी के साथ आरोपित दुष्कर्म कर रहा था।

आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस कर रही है

बीती रात भी आरोपित उसके घर पहुंचा था।इसके बाद किशोरी ने अपने स्वजनों को इशारे से पूरी घटना बताया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!