उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को सिम्स आडिटोरियम में साहू समाज की विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को सिम्स आडिटोरियम में साहू समाज की विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया…

😊 Please Share This News 😊

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को सिम्स आडिटोरियम में साहू समाज की विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को सिम्स आडिटोरियम में साहू समाज की विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने भक्त माता कर्मा की आरती और पूजा अर्चना के साथ सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवक युवतियां अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। समाज द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला इस अवसर पर मौजूद थे।

अरुण साव को राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में महती जवाबदारी मिलने पर जिला साहू समाज की ओर से सम्मान किया गया। साव ने सम्मान से अभिभूत होकर अपने संबोधन में कहा की मेहनत और ईमानदारी साहू समाज की पहचान है। जिसके कारण समाज आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। ये विशेषता समाज में आगे भी बना रहना चाहिए। इसके साथ ही अन्य समाजों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता साहू समाज में निहित है। राज्य की तरक्की और बेहतरी के लिए ये गुण जरूरी है।

उन्होंने गांव के एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अरुण साव जैसे आत्मीयता और प्यार बनाए रखने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू संघ एवं नगर साहू संघ बिलासपुर द्वारा किया गया। जिला साहू संघ के अध्यक्ष तिलक राम साहू ने स्वागत भाषण दिया। आभार ज्ञापन नगर अध्यक्ष पवन साहू ने किया। बड़ी संख्या में विवाह योग्य युवक युवतियां, अभिभावक सहित साहू समाज के पदाधिकारी व लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!