पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि दी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि दी…

😊 Please Share This News 😊
प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सांसदों ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के अवसर पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में सांसदों ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि अर्पित करने वाले अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों में कई केन्द्रीय मंत्री; राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्य; पूर्व सांसद और अन्य विशिष्टजन शामिल रहे।इस अवसर पर लोकसभा महासचिव  उत्पल कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रोफाइल वाली पुस्तिकाएं गणमान्य व्यक्तियों को प्रस्तुत की गईं।
राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में, पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का क्रमशः 19 दिसंबर 1957 और 12 फरवरी, 2019 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अनावरण किया गया था। भारत के राष्ट्रपति ने 2015 को पंडित मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया।इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में सदैव अटल पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!