शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा हसौद गांव,हुआ अंतिम संस्कार… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा हसौद गांव,हुआ अंतिम संस्कार…

😊 Please Share This News 😊

जांजगीर-चांपा/नक्सली हमले में जांजगीर चांपा क्षेत्र के ग्राम हसौद निवासी सीए एफ कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मी इलाके में गश्त अभियान पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया और सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 9वीं बटालियन के कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए हैं, जबकि एक अन्य कांस्टेबल विनय कुमार साहू को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक जवान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का निवासी था।छग के डिप्टी सीएम विजय शर्मा,हसौद पहुंचें और शहीद कमलेश साहू के अंतिम संस्कार में शमिल हुए,अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।दूसरी ओर देर रात सीएम विष्णुदेव साय ने भी फोन से शहीद कमलेश के पिता से बात की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!