गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मारा, पति खुद ही चिल्लाकर स्वीकार कर रहा था हत्या, वजह कर देगी हैरान… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मारा, पति खुद ही चिल्लाकर स्वीकार कर रहा था हत्या, वजह कर देगी हैरान…

😊 Please Share This News 😊

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मायके से बुलाकर लाने के बाद गर्भवती पत्नी को कमरे में बंद कर पति ने शटरिंग की बल्ली से पिटाई कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति व उसके माता पिता को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। छिबरामऊ देहात के गांव रामपुर बैजू निवासी ऋषि कमल (26) पुत्र यादराम कमल की शादी 24 फरवरी 2022 को कानपुर देहात के शिवराजपुर थाना अंतर्गत गांव काकूपुर निवासी सोनी (23) के साथ हुई थी।

ऋषि कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली
शुक्रवार को ऋषि ससुराल से पत्नी की विदा कराकर घर लाया था। शाम करीब चार बजे सोनी छत पर बने कमरे में कपड़े बदलने के बाद चूड़ियां उतार रही थी। उसी समय ऋषि कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। शटरिंग में लगनी वाली बल्ली के टुकड़े से सोनी की पिटाई शुरू कर दी।

पीट पीटकर बेरहमी से सोनी की हत्या कर दी
शोरगुल सुनकर घर में नीचे के हिस्से में मौजूद यादराम व उसकी पत्नी उर्मिला देवी ने छत पर पहुंचकर कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कमरा नहीं खोला। पीट पीटकर बेरहमी से सोनी की हत्या करने के बाद ऋषि कमरे से बाहर निकला। इस बीच शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

कमरे में पड़ा था खून से लथपथ शव
कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा सोनी का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषि, यादराम व उर्मिला देवी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है, उनके आने तक मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोतवाली में चिल्लाकर हत्या की बात स्वीकार कर रहा था आरोपी पति
हत्या के बाद पुलिस आरोपी ऋषि को कोतवाली ले गई। वहां वह चिल्ला-चिल्लाकर पत्नी की बेरहमी से हत्या करने की बात स्वीकार कर रहा था, लेकिन हत्या करने का कारण किसी को भी बताने का तैयार नहीं हुआ। उसका कहना था कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी।

अक्सर वह अपने मायके चली जाती थी
मृतका के मामा सुरेश व महेश ने उसकी शादी की थी। मना करने के बाद भी अक्सर वह अपने मायके चली जाती थी। इसी बात को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। बता दें कि मृतका के माता-पिता का साया बचपन में ही सिर से उठ गया था। उसके मामा ने पालन-पोषण किया था और धूमधाम से भांजी की शादी ऋषि के साथ की थी।

सोनी ने भी मामा का ही पक्ष लिया
गर्भवती होने पर वह सेवा के लिए मायके चली गई थी। शुक्रवार को ऋषि अचानक बुलाने पहुंच गया, जिस पर मामा ने भेजने से इन्कार कर दिया। सोनी ने भी मामा का ही पक्ष लिया। इस पर वह जबरदस्ती पत्नी को घर ले आया और यहां आकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!