मातम में बदली खुशियां: दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हुई मौत, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मातम में बदली खुशियां: दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हुई मौत, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे…

😊 Please Share This News 😊

जांजगीर चांपा जिले के पकरिया जंगल के चंडी देवी मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। शिवरीनारायण से शादी से दुल्हन लेकर बलौदा जा रही कार को ट्रक चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो है। मूलमूला थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे। वापसी के दौरान कार से लौट रहे थे, इसी दौरान विक्रम पथरिया झूलन के जंगल मां चंडी देवी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार के पर कच्चे उड़ गए।

हादसे में कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार की सुबह करीबन पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों में सूरज सोनी उम्र 66 वर्ष (फूफा) 2 ओमप्रकाश सोनी उम्र 50 वर्ष( पिता)3 सुभम सोनी उम्र 25 वर्ष बलौदा (दुल्हा)4 नेहा सोनी उम्र 22 वर्ष( दुल्हन) शिवरीनारायण 5 रेवती सोनी (बुआ) शामिल हैं। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!