दिलीप षडंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

दिलीप षडंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप…

😊 Please Share This News 😊

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में उथल-पुथल का माहौल है. वहीं, दूसरी ओर हर नेता एक दूसरे को हार का जिम्मेदार बता रहा है. सभी दूसरे नेता पर ही हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. इसके बाद पार्टी ने कुछ नेताओं को नोटिस जारी किया है. तो कुछ नेताओं ने खुद ही पार्टी से किनारा कर लिया है. इस बीच शनिवार को दिलीप षडंगी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार के बाद दिलीप षडंगी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कलाकारों से माफी भी मांगी है.

कांग्रेस पार्टी पर दिलीप षडंगी का आरोप: दिलीप षडंगी ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, “मैं साढ़े पांच साल पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, और कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था. हालांकि लगातार पांच सालों तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा.कलाकारों के सम्मेलन के लिए लगातार प्रयास करता रहा. इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय और कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा, लेकिन आश्वासन मिला. किसी तरह का सहयोग नहीं मिला. इस कारण छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से और हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए. इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.”

बता दें कि हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार नेताओं के बगावती सुर सुनने को मिल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से कई नेता किनारा करते नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि हार के साथ ही कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में कमजोर होती नजर आ रही है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!