Raigarh Cg Election 2023: रायगढ़ में ओपी ने सबसे अधिक मत से जितने का बनाया कर्तिमान… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

Raigarh Cg Election 2023: रायगढ़ में ओपी ने सबसे अधिक मत से जितने का बनाया कर्तिमान…

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस ने रायगढ़ की 3 सीट में जीत हासिल की है वही रायगढ़ मुख्यालय की कमान ओपी के हाथ मे जनता जनार्दन ने सौंपी है।

  1. उमेश पटेल और लालजीत ने अभेद किले को रखा सुरक्षित
  2. जिले के तीन सीटों में कांग्रेस का झंडा लहराया

रायगढ। विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर के लगभग सभी सीटों का नतीजा सामने आ चुका है वही यही हाल जिले में भी है जिसमें कांग्रेस सरकार को सत्ता गवाना पड़ गया।

जबकि जिले की चार सीटों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। आलम यह है कि राज्य गठन होने के बाद रायगढ़ जिले में सबसे अधिक मत से जितने का रिकार्ड पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने बनाया है। वही लैलूंगा धरमजयगढ़, खरसिया में कांग्रेस जीत कर अपना झंडा बुलंद की है।

रायगढ विधानसभा में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमे भाजपा कांग्रेस व अन्य दल शामिल था। रायगढ़ चुनाव प्रदेश में बहुचर्चित हो गया था। परिणामों को लेकर सुबह से ही जिले की जनता परिणाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल यहां अमित शाह ने रोड शो के दौरान भाजपा नेता को बड़ा आदमी बनाए जाने के संकेत दिए थे और यहीं संकेत सीएम उम्मीदवार के रूप में जिले की जनता देख रही थी। स्थिति यह रही की वर्तमान विधायक प्रकाश नायक को चुनाव में अंतिम राउंड तक 64209 मत मिला। जबकि ओपी चौधरी को 1 लाख 8142 मत मिला। इससे जीत का अंतर राज्य गठन होने के बाद किसी भी उम्मीदवार से अधिक है। अन्य निर्दलीय व प्रत्याशियों को काफी कम मत मिले हैं।जिसमें गोपिका गुप्ता को महज 878 मत शंकर अग्रवाल 1810 मत प्राप्त हुआ है। बहरहाल कांग्रेस ने रायगढ़ की 3 सीट में जीत हासिल की है वही रायगढ़ मुख्यालय की कमान ओपी के हाथ मे जनता जनार्दन ने सौंपी है।

डाकमत से ही जीत के लिए बनने लगा था विधानसभा की राह

जिले के 4 विधानसभा सीटो में मत पत्रों के खुलने के कुछ समय बाद ही भाजपा ने सभी विधानसभा में अपनी बढ़त बनाये हुए थी। ओपी चौधरी को 996 मत मिले डाकमत से प्राप्त हुआ है। जबकि उसके जवाब में 484 प्रकाश नायक तथा पुष्पलता को 42 गोपाल बापोड़िया को 21, शंकर को 09 गोपिका को 21 मत मिला। यही बढ़त प्रकाश नायक का बरकरार रहा जो ज अंतिम कश्मकश के मध्य आखिरकार बनाएं रखने कामयाबी हासिल हुई।

इस दौरान भाजपा व कांग्रेस समर्थको सहित निर्दलीय प्रत्याशियो के समर्थको में भी उहापोह की स्थिति निर्मित होती रही। जो पल पल की खबर लेने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे थे।

चाक चौबंद रही पुलिसिया कानून व्यवस्था

मतदान के बाद से ही जिला पुलिस तथा प्रशासन ई वी एम की सुरक्षा सहित अन्य गड़बड़ियों के आरोप से बचने अंकुश लगाने मुस्तैद रही। मतगणना को लेकर भी पुलिस प्रशासन की चुस्ती काबिलेतारीफ रही। जहां गणना स्थल पर बेहतरसुविधा बनाते हुए पार्किंग की सुविधा बनाए। ताकि नेशनल हाइवे में यातायात बाधित न हो सके। साथ ही पुलिस के सैकड़ो जवान सुरक्षा व्यवस्था में सुबह से लेकर देर शाम तक तैनात रहे । यही वजह रहा कि किसी भी तरह की कोई वाद विवाद नही हुआ।

बागी बनकर कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं की जमानत जब्त

जिला मुख्यालय में रायगढ़ विधानसभा में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें भाजपा कांग्रेस के बागी भी प्रत्याशी शामिल है। हालांकि शुरुआत से ही माहौल बनाने का भाजपा के बागी गोपिका तथा कांग्रेस के शंकर अग्रवाल ने भरकस प्रयास किए। लेकिन आटो व सिलाई मशीन दोनो के उम्मीदवार जमानत भी नही बचा पाए। जनता जनार्दन ने रायगढ़ समेत अन्य किसी भी सीट पर निर्दलीय हावी होता नजर नही आया यही हाल अन्य क्षेत्रीय दल का भी रहा।

उमेश ने हैट्रिक लगाकर किला रखा अभेद कद और जीत का अंतर भी बढ़ा

विधानसभा चुनाव 2023 में खरसिया मे कांटे की टक्कर की अनुमान राजनीतिक विश्लेषण कर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा था। इन सभी के बीच मतगणना के शुरुआती दौर यानी राउंड में नजर भी आ रहा था। जिसमे दोनों प्रतिद्वंद्वी आपस मे 19-20 के फांसलो पर थे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी महेश साहू मतगणना के दौरान एक भी बार लीड नही बना पाए। यही वजह रहा कि उमेश नंदकुमार पटेल ने

जीत का हैट्रिक लगाया और जीत के मार्जिन को भी 2018 के तुलना में लगभग 7 हजार बढ़ाया। इससे अभेद किला सुरक्षित रहा ।

राज्य गठन के बाद से ही रायगढ़ की जनता ने हर बार बदला विधायक

छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में रायगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक रामकुमार अग्रवाल तथा कृष्ण कुमार गुप्ता ने हैट्रिक व जीत का चौका लगा चुके है।लेकिन राज्य गठन के बाद से यहां कोई भी दोबारा विधायक नही बन पाया। शुरुआत में 2003 के चुनाव में विजय अग्रवाल भाजपा से, शकरजीत नायक कांग्रेस से, फिर रोशन लाल अग्रवाल भाजपा से, प्रकाश नायक कांग्रेस से जीते वही 2023 में ओपी ने भी जीतकर रायगढ़ की परिपाटी को बरकरार रखा।

नोटा भी भारी रहा सभी विधानसभा में

रायगढ़ – 748 मत

खरसिया -1756 मत

लैलूंगा – 2317 मत

धरमजयगढ़ – 3410

आमने सामने प्रतिद्वंद्वी के साथ मतदान रिजल्ट

रायगढ़ विधानसभा

ओपी चौधरी -128142

प्रकाश नायक : 64209

रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी ने 63933 मतो से जीत दर्ज की

लैलूंगा –

विद्यावति सिदार 84156

सुनीति राठिया 80179

लैलूंगा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने 3977 मतो से जीत दर्ज की

खरसिया

उमेश पटेल 100988

ओपी चौधरी 79332

खरसिया विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल ने 21656 मतो से जीत दर्ज की

धरमजयगढ़

लालजीत राठिया 89953

हरिश्चंद्र राठिया-80470

धर्मजयगढ़ विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया ने 9483 मतो से जीत दर्ज की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!