पुसौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया आम सभा तो शंकर लाल ने भी 20 गांवो किया जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पुसौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया आम सभा तो शंकर लाल ने भी 20 गांवो किया जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही राजनीतिक दालों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार दोपहर 1:00 बजे बोरोडिपा स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित किया है वही रायगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी शंकर लाल अग्रवाल ने भी पुसौर क्षेत्र के 20 गांव में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया है।

बताया जा रहा है कि शंकर लाल की सक्रिय उपस्थितियों ने रायगढ़ के राजनीतिक हवा का रूप बदल दिया है यही कारण है कि राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी के बड़े नेताओं का ही सहारा है यही कारण है कि अब राष्ट्रीय नेता सहित राज्य के मुख्यमंत्री को भी आना पड़ रहा है। सोमवार को शंकर लाल अग्रवाल ने पुसोर क्षेत्र के बाड़माल, रिंगलपाली, ठेंगापाली, छपोरा बोडाझरिया , कंदागड़ लोहाखान, महलोई, जुलेनपाली केसापाली, देवालसुर्रा ,आरमुडा, दर्रीपाली सोडेकेला, आदि क्षेत्रों के लगभग 20 गांव में सघन जनसंपर्क किया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से गांव गांव जनसंपर्क करने से लोगो का शंकर लाल को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

आज के दौरा कार्यक्रम के दौरान में बड़े संख्या में क्षेत्र की युवा और ग्रामीणों ने कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों को अलविदा कहकर शंकर लाल के साथ चल पड़े हैं।जिसे दोनो राष्ट्रीय पार्टी के विधायक प्रत्याशियों की स्थिति मुस्किल में दिखाई पड़ रहा है। अमित शाह और भूपेश बघेल के चुनावी कार्यक्रम में केवल लोग देखने लिए गए हुए थे। लेकिन विधायक प्रत्याशी शंकरलाल के जनसंपर्क से क्षेत्र के मतदाता पूरे आत्मीयता से जुड़ रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!