सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार और श्री तापस राय ने माइक्रो आब्जर्वरों का बैठक लिया… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार और श्री तापस राय ने माइक्रो आब्जर्वरों का बैठक लिया…

😊 Please Share This News 😊
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़/ जिले के सामान्य प्रेक्षक  पवन कुमार और  तापस राय ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माइक्रो आब्जर्वरों का बैठक लिया। बैठक में  पवन कुमार ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर के शब्द में ही निहित है कि आप अपने पद के अनुरूप अपने क्षेत्राधिकार के मतदान केन्द्र में हो रहे निर्वाचन गतिविधियों और कार्यों का सूक्ष्म (आंख और कान से) अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन हमेशा सकारात्मक रहिए। पेयजल, विद्युत व्यवस्था का अवलोकन करें। मतदान के दिन मतदान के पूर्व सबसे पहले मॉकपोल के समय मतदान दल का एक सदस्य या एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ है तो भी मॉकपोल होगा। मतदान के अंतिम समय के 5 या 10 मिनट पूर्व अचानक से यदि 20 मतदाता आ जाएं तो अंतिम व्यक्ति से टोकन देना प्रारंभ कर पंक्ति के प्रथम मतदाता को अंतिम टोकन प्रदान किया जाना है। बैठक में  तापस राय ने भी माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों के संबंध में जानकारी दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर  टी.आर. महेश्वरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!