कोतरा रोड हीरापुर ओवर ब्रिज के नीचे इलाके में अज्ञात बदमाशो ने खड़ी 06 चक्का 2 ट्रको का शीशा तोडा…
|
😊 Please Share This News 😊
|

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, 13-11-2023/शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है, कि वो आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। दिनांक 12-11-2023 को दीपावली की देर रात कोतरा रोड हीरापुर ओवर ब्रिज के नीचे इलाके में अज्ञात बदमाशो ने खड़ी 06 चक्का 2 ट्रको CG13 AV4877 व CG13 AN7025 का शीशा तोड़ दिया। सुबह जब गाड़ी को देखा तो 2 ट्रक का आगे व गेट का शीशा टूटा हुआ था। अज्ञात बदमाश ने पत्थर फेंक कर कांच तोड़ दिया। मोहल्लेवासी और ट्रांसपोटरों ने बताया की ओवर ब्रिज के निचे का माहौल इस कदर बिगड़ गया है। की शहर से नशा करने के लिए असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। यहां नाबालिक बच्चो से लेकर बालिकाओ का भी चोरी चुपके से नशा करने आते है, और ताजुब की बात यह है। की कोतरा थाना मात्र 50 मीटर में ही है उसके बाद भी इस प्रकार की घटना हो रही है कभी भी किसी बड़ी घटना यहां हो सकती है। सुभाष नगर कॉलोनी आने जाने का यह रास्ता भी है। शाम को कॉलोनीवासी महिलाओ और अपने परिवार के साथ आने जाने से डरते है। की कही नशेड़ियों का हम किसी प्रकार का शिकार न हो जाये अगर इस जगह पुलिस प्रशासन की गस्त हो जाए तो यह असामाजिक तत्व आना बंद कर देंगे।
पीड़ित गाड़ी मालिक ने आज दोपहर सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

