महादेव ऐप के खिलाफ 36 FIR, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल व 235 आरोपी गिरफ्तार, राजधानी पुलिस ने जारी की विज्ञप्ति… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महादेव ऐप के खिलाफ 36 FIR, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल व 235 आरोपी गिरफ्तार, राजधानी पुलिस ने जारी की विज्ञप्ति…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायपुर/ महादेव बेटिंग ऐप्प पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में Google को correspondence किया गया था कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके पश्चात् playstore से यह App हट गया था। दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहाँ दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवाया गया है।

महादेव ऐप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIR की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!