कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ…

😊 Please Share This News 😊

सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे चम्पत राम पटेल को कलेक्टर ने शाल-श्रीफल प्रदान कर किया सम्मानित
जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, 6 नवम्बर 2023/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कोड़ातराई धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए धान तौलाई कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत  जितेन्दर यादव, सहायक कलेक्टर  युवराज मरमट उपस्थित रहें।
कोड़ातराई निवासी किसान  चम्पत राम पटेल धान विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने बताया की 80 क्विंटल धान का टोकन कटवाया हैं, कलेक्टर  गोयल ने सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे  चंपत राम पटेल को शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित करते हुए, खेती-किसानी के संबंध में चर्चा भी की।
कलेक्टर  गोयल ने उपार्जन केन्द्र में सभी किसानों के लिए बैठक, पेयजल के सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए, धान संग्रहण हेतु बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ने बताया की वर्तमान में पीडीएस एवं नये मिलाकर पर्याप्त बरदाने उपलब्ध हैं। कलेक्टर  गोयल ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी लेते हुए नए किसानों की भी जानकारी ली।


खाद्य अधिकारी  चितरंजन सिंह ने बताया कि खरीफ  विपणन वर्ष 2023-24 के लिए जिले के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। धान विक्रय के लिए जिले में 83 हजार 61 किसानों का सोसायटी मॉड्यूल में पंजीयन हुआ है, जिसमें 9 हजार 109 नये किसान है। जिले में धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।
इस अवसर पर खाद्य अधिकारी  चितरंजन सिंह, अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी  पंकज सोढ़ी,  आजाद, खाद्य निरीक्षक  अंजनी कुमार राव, समिति प्रबंधक  मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!