22 और 23 नवंबर को होने वाले गरबा नृत्य कंपटीशन को लेकर रोटरी क्लब आफ रायगढ़ रॉयल के द्वारा पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

22 और 23 नवंबर को होने वाले गरबा नृत्य कंपटीशन को लेकर रोटरी क्लब आफ रायगढ़ रॉयल के द्वारा पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के द्वारा नवरात्र पर्व के अवसर पर गरबा नृत्य कंपटीशन का आयोजन कराने जा रही है यह कंपटीशन बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों के बीच की जानी है। जिसके लिए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ के द्वारा तैयारी की जा रही है, इस संबंध में रोटरी क्लब आफ रायगढ़ रॉयल द्वारा पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई।
कला संस्कृति नगरी रायगढ़ में धार्मिक त्योहारों को बड़े ही शिद्दत से मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिससे शहर का वातावरण भक्ति में हो जाता है वर्तमान में सभी जगह नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है और इसी कड़ी में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा इस त्यौहार को और बेहतर बनाने के लिए गरबा डांस कंपटीशन करने की तैयारी में लगी हुई है।
22 और 23 नवंबर को होने वाले गरबा नृत्य कंपटीशन को लेकर रोटरी क्लब के सभी मेंबर जी जान से जुटे हुए हैं। शुक्रवार को कंपटीशन स्थल पर पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के मेंबर सुशील रामदास ने बताया कि इस कंपटीशन में प्रतिभागियों से ज्यादा उत्साह रोटरी क्लब का रायगढ़ रॉयल की टीम में देखी जा रही है।एक माह पहले से की जाने वाली तैयारी को लेकर क्लब के सभी मेंबर्स काफी उत्साहित हैं ,इसे भव्य बनाने के लिए लाइट सॉन्ग के साथ-साथ सिंगल सेलिब्रिटी सिंगर सेलिब्रिटी को भी बाहर से बुलाया गया है साथ ही कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों के लिए गुजरात से विशेष कोच बुलाकर उन्हें कुशल ट्रेनिंग भी बीते एक माह से दी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!