ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई प्रक्रिया… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई प्रक्रिया…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ / विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ईवीएम मशीनों का आज प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्ट्रेट रायगढ़ में किया गया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी  कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत  जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी  राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर  युवराज मरमट के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले की सभी विधानसभाओं के मतदान केंद्रों के लिए मशीनों का रेण्डमाईजेशन कर पृथक्करण किया गया। जिसके पश्चात सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके  पवन शर्मा,  राजेश पाण्डेय,  नित्यानंद देवांगन,  आशीष शर्मा,  रवि सावरिया,  बसंत कुमार दुबे,  प्रिंकल दास, चंद्रपभा पटेल एवं अरूण अग्रवाल उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!