रायगढ़ पांच दिवसीय हथकरघा प्रदर्शनी मेला का हुआ शुभारंभ…
|
😊 Please Share This News 😊
|
विभिन्न जिलों से आए हथकरघा कलाकारों द्वारा अघरिया सदन में पांच दिवसीय लगाए गए हैं स्टॉल..

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़/ खड़ी महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला हथकरघा प्रदर्शनी ताना-बाना के नाम से दिनांक 18 नवंबर से 23 नवंबर तक मेले का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में रायगढ़ व छत्तीसगढ़ के दूर-दराज 14-15 जिलों से आये कारीगर भाग ले रहे हैं। ऐसे विभागीय हस्तक्षेपों का उद्देश्य कारीगरों को बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाने के अलावा छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित करना है। जिसमें कोसे से बनी वस्त्रों को प्रदर्शनी के रूप में सभी स्टालों में हथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क मटेरियल साड़ियां, दुपट्टे, चादर, बेडशीटसूती सिल्क साड़ी, ड्रेस मटेरियल, टॉवल, जैकेट जैसे सभी प्रकार के हथकरघा हस्तशिल्प और खादी के कपड़े इन स्टॉलो में सजाए गए हैं। खादी वस्त्रों और ग्राम उद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियों के प्रति लोगों का प्रति लोगों का विशेष आकर्षण बना हुआ है।
जहां पर महिला पुरुष सहित जिले व आसपास के क्षेत्रवासियों के द्वारा अवलोकन कर खरीदी की जा रही है। जिले में पहली बार अघरिया सदन में लगाए गए इस मेले का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उल्लेखनीय है, कि हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और राष्ट्र के सामाजिक विकास में हथकरघा उद्योग के महत्त्व के बारे में जागरुकता पैदा करने तथा हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हथकरघा प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया है। हथकरघा पर्यावरण के अनुकूल है और जीवनयापन करने का एक व्यवहार्य तरीका है।


|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

