कोसमपाली सरकारी स्कूल के मेन गेट में लगे लोहे से बना अर्धचंद्राकर फ्रेम ग्रिल को ले उड़े चोर…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ / ग्राम पंचायत कोसमपाली के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पश्चिम में विद्यालय के अहाते के मेन गेट के ऊपर लोहे से बना अर्धचंद्राकर फ्रेम जिसमे विद्यालय का नाम लिखा हुआ था, जिसे दिनाँक 06-10-2023 की रात्रि में अज्ञात चोरो ने फ्रेम को काट कर चोरी कर लिया गया है,

विद्यालय के प्रधान पाठक रश्मि नायक ने बताया की दिनाँक 07-10-2023 को सुबह जब स्कूल पहुंचे तो छात्रों ने बताया की विद्यालय के अहाते के मेन गेट के ऊपर लोहे से बना अर्धचंद्राकर फ्रेम चोरी हो गया है, जाकर देखा तो लोहे से बने ग्रिल को चोरो ने काट कर गायब कर दिया है, अक्सर यहाँ के चोर इस तरह के घटना को अंजाम दे रहे है, कुछ भी नया लगता है उसे चोर उखाड़ ले जाते है, इस कारण से पूरी तरह से विद्यालय में कभी भी अब बड़ी घटना को अंजाम चोरो के द्वारा दिया जा सकता है, चोरी की घटना को थाना कोतरा रोड मे प्रधान पाठक रश्मि नायक के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

