JSW नहरपाली प्लांट में हादसा खड़ी हाईवा पर प्लास्टिक बिछा रहे युवक पर लोडर चालक ने डाला फ्लाईएश मौत…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़/ JSW नहरपाली स्थित प्लांट में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जहां बताया जा रहा है कि हाईवा के ट्रॉली में प्लास्टिक बिछा रहे ट्रक ड्राईवर की फ्लाईएश के नीचे दबकर मौत हो गयी है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कामाक्षी ट्रांसपोर्ट का हाईवा (CG13D5504) जेएसडब्ल्यू पॉवर प्लांट के लोडिंग पॉइंट पर फ्लाईएश लोड करने के लिए लाईन में लगी और वाहन को लोडर के सामने रख दिया। बताया जा रहा है गाड़ी में फ्लाईएश लोड करने से पहले उस पर प्लास्टिक बिछाना होता है ताकि अनलोड करते वक्त फ्लाईएश गाड़ी में ना चिपके इसलिए चालक नीचे उतरा और गाड़ी में चढ़कर प्लास्टिक बिछा रहा था। बता दें कि बार-बार JSW प्लांट में लापरवाही सामने आ रही है।
प्लास्टिक बिछाने के दौरान लोडर चालक ने गर्म फ्लाईएश उसके ऊपर डाल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि 12 घंटे तक फ्लाईएश के नीचे चालक दबा रहा जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी और आज सुबह यह बात सामने आई तो सबके होश उड़ गए। मृतक का नाम सोनू (22 साल) निवासी खम्हारडीह डभरा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

