केलो नदी में बही कार को गोताखोरों की टीम ने 12 घंटे बाद ढूंढ़ निकाला, कार में एक शव हुआ बरामद, पुलिस अब कार से कूदकर जान बचाने वाली महिला की पतासाजी में जुटी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

केलो नदी में बही कार को गोताखोरों की टीम ने 12 घंटे बाद ढूंढ़ निकाला, कार में एक शव हुआ बरामद, पुलिस अब कार से कूदकर जान बचाने वाली महिला की पतासाजी में जुटी…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । मंगलवार की शाम रायगढ़ शहर के केलो नदी में बहे कार को गोताखोरों की टीम ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार ढूंढ़ निकाला है। कार के अंदर एक शव भी बरामद हुआ जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, कार से कूदकर जान बचाने वाली महिला की पतासाजी की जा रही है। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे कार में सवार एक दंपत्ति पानी से भरे चक्रपथ-मरीन ड्राईव रोड को पार करते समय बाढ के पानी में फंस गया और देखते ही देखते कार पानी में फंसकर बहने लगी। इस दौरान कार के पीछे बैठी एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि कार में सवार अन्य लोग कार में ही फंसे हुए थे और कार में पानी भर जाने से वह नदी में ही पूरी तरह से डूब गई थी।

इस घटना के बाद एसडीआरएफ, नगर सेना, चक्रधर नगर पुलिस के अलावा शहर के सामाजिक संस्था के लोग रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये कार की पतासाजी में जुटे हुए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह केलो नदी का जलस्तर कम होते ही सुबह 8 बजे के करीब नदी में डूबा कार क्रमांक CG 13 AW 2527 मिला। उक्त कार में एक शव भी बरामद हुआ है जिसकी पहचान शहर के कलर पल्स संचालक नटवर अग्रवाल के रूप में कई गई है।
चक्रधर नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार से कूदकर जान बचाने वाली महिला की पतासाजी की जा रही है। ताकि इस घटना के संबंध में और अधिक जानकारी मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!