पत्रकार मनीष सिंह भी डेंगू की चपेट में , जिंदल अस्पताल में चल रहा उपचार… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पत्रकार मनीष सिंह भी डेंगू की चपेट में , जिंदल अस्पताल में चल रहा उपचार…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज रायगढ़। जिले डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इस साल अब तक शहर में लगभग 324 मरीज सामने आ चुके हैं। हालाकि इनमे से अधिकतर मरीज ठीक होकर वापस घर आ चुके हैं लेकिन लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले चिंताजनक हैं। युवा पत्रकार मनीष सिंह खबर उजागर के संपादक भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं तथा उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कर अपचार जारी है।

रविवार को सुबह तेज फीवर के चलते उनको जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 घंटे तक डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। युवा पत्रकार मनीष सिंह की तबीयत अब ठीक है। उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, तब उनको 101डिग्री बुखार था। यहां पर सारे टेस्ट के बाद उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई साथ ही साथ टाइफाइड की समस्या बताई जा रही है।
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से फॉगिंग और कीटनाशकों के छिड़काव में अमला लगा हुआ है। डेंगू के कर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग निगम और प्रशासनिक तंत्र भी सक्रिय हो गए है। जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से भी सर्वे टीम को लगाया गया है। यह टीमें डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा के सर्वे में जुटी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!