गणेश विसर्जन में शामिल होने जा रहे युवक को सत्तीगुड़ी चौक में रोक कर 3-4 बदमाशों ने जमकर पीटा फिर किया उठाईगिरी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गणेश विसर्जन में शामिल होने जा रहे युवक को सत्तीगुड़ी चौक में रोक कर 3-4 बदमाशों ने जमकर पीटा फिर किया उठाईगिरी…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, 30 सितम्बर/ सत्तीगुड़ी चौक में शहर के बीचो-बीच शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब 3-4 बदमाशों ने सरेआम एक युवक को सत्तीगुड़ी चौक में रोक कर बेरहम तरीके से पिटाई कर दी, आस पास में खड़े सभी लोग बस तमाशहीन बने रहे किसी ने भी बीच में आकर मामला शांत कराने की कोशिश नहीं की जिसके चलते मामला देखते ही देखते बढ़ गया और वहाँ से बदमाशो ने छोटू महंत को अपनी बाइक में बैठाकर कोतरा रोड दशरथ पान ठेला चौक के पास लाकर छोटू महंत को और उठाईगीरों ने साथियों के द्वारा मिलकर फिर से बेतहाशा मारपीट किया गया, जैसे ही घायल युवक के परिवार वालो व साथियों को यह बात पता चला गणेश विसर्जन को आधे रास्ते में ही छोड़कर अपने साथी की तलाश करते दशरथ पान ठेला चौक पर पहुंचे और अपने मित्र को लहूलुहान घायल अवस्था में देख युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,
और फिर घायल छोटू महंत के परिवार व साथियो के द्वारा अस्पताल गेट के सामने रोड में बाईक को अड़ाकर नारेबाजी प्रदर्शन कर रोड जाम किया गया| घटना के सूचना मिलते ही शहर के तीनों थाना के प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित युवकों को शांत कराने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी उनकी मांग थी, कि जो भी इस मारपीट में शामिल है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए फिलहाल खबर लिखे जाने तक मारपीट करने वाले युवक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!