मोटर सायकल में गांजा तस्करी करते 4 युवकों को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार….. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मोटर सायकल में गांजा तस्करी करते 4 युवकों को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ टॉप न्यूज रायगढ़। लैलूंगा पुलिस ने मोटर साइकिल में गांजा का तस्करी करते हुए चार युवकों को कोडासिया-राजपुर रोड़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया है । कल दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार युवक एक होण्डा साईन मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते उडिसा से लैलूंगा कोडासिया की ओर आ रहे हैं । इस पर लैलूंगा स्टाफ द्वारा कोडासिया-राजपुर रोड़ में आरोपित युवकों को पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम – (1) शत्रुधन महंत पिता साहेब दास महंत उम्र 33 वर्ष, (2) राम गोपाल यादव पिता स्व0 प्रताप राम यादव उम्र 22 वर्ष, (3) रूपसिंह कवंर पिता एतवार सिंह कंवर उम्र 27 वर्ष साकिन बडेबांका थाना कटघोरा (4) बजरंग दास मानिकपुरी पिता स्व0 ज्ञानदास मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष साकिन बरभांटा थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ0ग0) बताया गया। उनके पास रखे थैला के अंदर 01-01 किलो का 03 नग पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसका तौल कराने पर कुल 03 किलो गांजा कीमती 36,000/- रूपये पाया गया । आरोपियों को विधिवत नोटिस देकर अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG -12-BA-1480 कीमती 20,000/- रूपये को जब्त किया गया। मामले में लैलूंगा पुलिस ने चारों आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट (धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट) के अनुसार कार्रवाई करते हुए रिमांड पर भेजा गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के प्राप्त दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेव एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक जयशरण चन्द्रा, हेलारियुस तिर्की, सुमित एक्का शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!