पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा रद्द नोटिफिकेशन जारी ….
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़, पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। National Testing Agency (NTA) द्वारा पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर 2023 को किया जाने वाला था। इस परीक्षा के द्वारा OBC, EWS और DNT विद्यार्थियों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया जाता है। विभाग द्वारा 25 सितम्बर 2023 को परीक्षा को रद्द करने के सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर साझा की गयी है। विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा का रद्द करने का फैसला लिया गया है। नोटिफिकेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप परीक्षा 29 सितंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली थी स्टूडेंट्स पर अधिक बोझ न पड़े इसलिए इस एग्जाम को रद्द किया गया है।

PM YASASVI Exam 2023 मेरिट के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन..
विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में दी गयी सूचना के आधार पर अब इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 8वीं और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
15 हजार छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप..
इस स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से 15 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रतिवर्ष 75 हजार से लेकर 1 लाख 25 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
एएसपी पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे अप्लाई
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन अब NSP पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिए छात्रों को पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप परीक्षा में केवल वे उम्मीदवारों अप्लाई कर सकेंगे जिन्होंने कक्षा 8वीं या कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। स्कॉलरशिप से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in या socialjustice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

