शहर के वार्ड नंबर 40 में शुक्रवार की सुबह डेंगू मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया…. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शहर के वार्ड नंबर 40 में शुक्रवार की सुबह डेंगू मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, शहर के वार्ड नंबर 40 में शुक्रवार की सुबह कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में डेंगू नियंत्रण को अधिक कारगर बनाने के लिए मच्छररोधी  एंटी लार्वी दवा का स्प्रे कराया गया।

वार्ड नंबर 40 के कोष्टापारा, सोनिया नगर, रुख्मणि विहार कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, विधायक निवास कॉलोनी, हीरापुर, एकता नगर में घर सहित पूरी गली के घरों व नालियों में डेंगू मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया ।
दरअसल कभी धूप और कभी बारिश होने के कारण इन दिनों डेंगू के लिए अनुकूल वातावरण है। इसके चलते हर दिन लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

वार्ड के पार्षद श्याम लाल साहू ने वार्डवासियों से अपने घर के आस पास के जगह-जगह जल जमाव न होने दे , दवा के छिड़काव, लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय पर जागरूक करने के लिए कहा। डेंगू से बचाव के लिए घरों में जहां पर भी साफ पानी का जमाव होता है, जैसे कूलर, गमला, फ्लावर पॉट फ्रिज के पीछे आदि की नियमित सफाई जरूरी है। इससे मच्छर का लार्वा नहीं बनता है और मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया से बचाव होता है।

डॉक्टरी सलाह और प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित डेंगू मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और डेंगू प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। चिकित्सकीय सलाह के लिए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टीजी कुलवेदी मोबाइल नं. 94255-75680, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीपी पटेल 88392-68592, डॉ. पीके गुप्ता 94252-52730, डॉ. प्रकाश चेतवानी 97526-14877 की ड्यूटी लगाई गई है। मरीज या उनके परिजन उक्त डॉक्टरों से संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। डेंगू प्रबंधन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा 79877-01654, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया 75870-71775 से संपर्क किया जा सकता है।
सफाई निरीक्षक ने बताया कि सभी कर्मचारियों को वार्ड में नियमित रूप से सड़कों नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!