पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रोंग रूम का किया निरीक्षण…. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रोंग रूम का किया निरीक्षण….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ जशपुरनगर 22 सितम्बर 2023, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मतदान सामग्री वितरण एवं कलेक्टशन सेंटर का लिया जायजा, सामग्री रखने हेतु कमरा, वितरण स्थल, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम सहित अन्य जगहों का किया गया चिन्हांकन। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा आज पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रोंग रूम, मतदान सामग्री वितरण एवं कलेक्शन सेंटर का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्वाचन संबंधी सामग्री रखने हेतु कमरा, वितरण स्थल, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम, नाश्ता व स्टॉल स्थल सहित अन्य जगहों का चिन्हांकन किया गया और अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव के एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!