सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही 83 वाहनों से 61300 रूपए जुर्माना वसूला गया…. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही 83 वाहनों से 61300 रूपए जुर्माना वसूला गया….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ कोरबा 22 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा श्री शशिकांत कुर्रे के नेतृत्व में आज सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरूस्ती, हेतु तहसीलदार दर्री कोरबा और कुसमुंडा थाने की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई। आरटीओ कोरबा श्री कुर्रे ने बताया कि इन मार्गाे में नो पार्किंग एरिया व बीच सड़क में बेतरतीब खड़े, यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले 83 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 61,300 रूपए शास्ति राशि वसूल की गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने व सड़क पर जाम न लगाने की समझाईश भी दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!