झोला छाप बंगाली डॉक्टर जीवन ज्योति डेंटल क्लिनिक बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ ! छातामुड़ा मेन रोड पर गैरकानूनी रूप से संचालित जीवन ज्योति डेंटल क्लिनिक के नाम सभी प्रकार का इलाज दवाखाने में संचालक संदीप कुमार मरीदा बिना डिग्री और बिना अनुमति के झोलाछाप डॉक्टर तामझाम के साथ क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे कई मामले पूर्व में सामने आ चुके है. इतना ही नहीं ग्रामीणों व जागरूक जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. खुद को डॉक्टर बताने वाले संदीप कुमार मरीदा के पास चिकित्सा संबंधित कोई वैध डिग्री नहीं पाई गई। इसके अलावा जीवन ज्योति डेंटल क्लिनिक बच्चो से सम्बंधित सभी प्रकार के सीरप व डोलो 650 टेबलेट, Prega News प्रेगनेंसी किट, बीपी शुगर की दवा एवं सामान्य बीमारियों की दवा इंजेक्शन सीरिंज और कई कार्टून दवाइयां सीरप रख कर अपना क्लिनिक संचालित कर रहा है, ज्यादातर दवाएं मौसमी बिमारी के साथ सामान्य रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है. इस तरह की जीवनरक्षक दवाओं का झोलाछाप डॉक्टर के पास मिलना खतरनाक साबित हो सकता है.
जिले में झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है. पूरे जिले में ऐसे ढाई सौ से अधिक फर्जी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं जिनकी स्वास्थ्य विभाग लगातार अनदेखी कर लापरवाह बना हुआ है, मरीजों से ठगी और गलत इलाज से हो रहे नुकसानों की लगातार शिकायत मिल रही है, अनेक गांव के झोलाछाप डॉक्टर लम्बे समय से सस्ती दवाई दिलाने के नाम पर गरीबों का इलाज कर रहे हैं, कई बार तो मामला गंभीर हो जाता है. जिसमें मरीजों को गंभीर हालत में रायगढ़ के शासकीय एवं निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है. कोई कार्यवाही ना होने से उक्त क्लीनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर का हौसला और बढ़ गया और उसका लोगों का उल्टा सीधी इलाज करने का सिलसिला रायगढ़ जिला में चल रहा है..
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

