करुभात खाकर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला तीजा का व्रत….
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ ! तीज पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास शुरू करने महिलाओं ने रविवार की रात करेले की सब्जी खाकर (करुभात) रस्म निभाई। उन्हें आसपास घरों से न्यौता मिला। तीज हारिन महिलाओं ने करुभात खाने के बाद एक-दूसरे को बधाई देते रहे और पुरानी यादों को ताजा किया।

अन्य व्रत की तुलना में इस व्रत को कठिन माना जाता है। पूरे दिन व रातभर अन्न-जल त्यागकर सुहागिनें अपने सुहाग एवं कुंवारी कन्याएं अपने लिए अच्छे वर की कामना के लिए व्रत रखेंगी। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा में सोलह श्रृंगार अर्पित किए जाते हैं। साथ ही सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत किया जाता है।

हरतालिका तीज पूजा विधि
हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के निवृत होने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके निर्जला व्रत का संकल्प हैं। यदि आप निर्जला व्रत रखने में असमर्थ हैं तो फलाहार और जल के साथ भी यह व्रत कर सकती हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही पूजन में भी माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। भगवान शिव को बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा आदि अर्पित करें। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से सुहागिन महिलाओं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जिससे उनका वैवाहिक जीवन सुखमय में बना रहता है। तीज पर्व को देखते हुए बाजार में करेले का मूल्य बढ़ गया था, जो करेला 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा था। वह तीज पर्व पर 70 से 80 रुपए किलो बिका। फिर भी बाजार में करेले की मांग रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

