प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ ! रायगढ़ पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी 70 दिन के भीतर दूसरी बार इस राज्य का दौरा कर रहे हैं. इस दौरे पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार न होने से यहां के वासियों का बहुत नुकसान हो रहा है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ वासियों को मुफ्त में मिल रहे घर को भी नहीं मिलने दिया. कांग्रेस भले ही गरीबों की योजनाओं को लागू करने में पीछे हो लेकिन कांग्रेस सरकार घोटालों में बहुत आगे है. कांग्रेस सरकार ने तो घोटालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए ATM का काम कर रही है. उनके नेता बोलते हैं कि हमें सत्ता में बहुत समय बाद मौका मिला है जितना लूट सको लूट लो फिर बाद में मौका मिले न मिले.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में अपना काम ठीक से किया होता तो हमारी सरकार को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती.

चंद्रयान-3 और जी20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र
पीएम मोदी ने रायगढ़ दौरे पर जी20 शिखर सम्मेलन, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के विकास के पावर हाउस की तरह है. देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे. इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है. पीएम मोदी ने कहा, ”आज छत्तीसगढ़ में केंद्र के द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है, नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है.”
‘गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस आगे’

छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार के कारण पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सिर्फ घोटालों की राजनीति करती है और हवा-हवाई दावों में जुटी रहती है। गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है।

‘ATM की तरह जनता के पैसे का इस्तेमाल’
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। भ्रष्ट सरकार ने खनिज संपदा को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

रेल परियोजना देश को किया समर्पित
बता दें कि रायगढ़ जिले के कार्यक्रम में लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाएं देश को समर्पित की गई. पीएम मोदी ने कहा, ”आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है. आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए. आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है.”
छत्तीसगढ़ में अब कमल खिलाना जरूरी
आप सभी इतनी बारिश में यहां पहुंचे उसके लिए धन्यवाद। अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने, क्योंकि कांग्रेस सरकार गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। अगर यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा।छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस की तरह है। प्रदेश के विकास के लिए हमने निरंतर काम किया है। आने वाले समय में देश में ऐसे प्रोजेक्ट की संख्या बढ़ेगी और इसका लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के लिए जरूर मिलेगा।
‘पर्यावरण की भी चिंता करनी है’
कोयला खदान को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही खदानों से निकले पानी से खेतों की सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। हम जंगल-जमीन की रक्षा भी करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

