स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित होंगे जिले के 4 शहीद जवानों के परिजन मुख्य अतिथि द्वारा परिजनों को भेंट किए जाएंगे शॉल श्रीफल – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित होंगे जिले के 4 शहीद जवानों के परिजन मुख्य अतिथि द्वारा परिजनों को भेंट किए जाएंगे शॉल श्रीफल

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन आगामी मंगलवार 15 अगस्त को स्थानीय खेलभाठा मैदान परिसर में किया जाएगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाएगाए साथ ही उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों में शहीद हुए पुलिस के जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद उप निरीक्षक श्री विवेक शुक्ला निवासी सरसींवा, ट्रेड आरक्षक श्री नंदकुमार साहू सरसींवा, आरक्षक श्री सुभाष बेहरा बरमकेला और आरक्षक श्री वीर सिंह श्रीवास सारंगढ़ के परिजनों का सम्मान राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती जांगड़े के द्वारा किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!