स्वतंत्रता दौड़ में लगाई अधिकारियों व विद्यार्थियों ने दौड़
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़. बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2023/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अधिकारी, कर्मचारी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने धावक के तौर पर हिस्सा लिया। आज सुबह 7.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया, जो स्थानीय खेलभाठा मैदान में सम्पन्न हुई।
इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सहभागिता निभाई। सभी ने कलेक्ट्रेट परिसर से दौड़ प्रारंभ की, जो खेलभाठा मैदान में समाप्त हुई। इसके बाद आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सोनी बंजारे ने सभी धावकों को बधाई देते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज़ादी के लिए वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। गुलामी की दासता से मुक्त होकर आज हम स्वतंत्र देश में निवासरत हैं। ऐसे रणबांकुरों को याद करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने दौड़ में शामिल सभी धावकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

