उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारे प्रदेश की समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित किया है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना से उत्सवों व त्योहारों को संरक्षित करने के उद्देश्य से अनुसूचित क्षेत्रों के प्रत्येक पंचायत को 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। देवगुड़ी विकास के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन कर वन अधिकार पत्र दिए जा रहे है। जिससे उन्हें भू-स्वामित्व का लाभ मिल रहा है।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन आदिवासी वर्गो के खुशहाली एवं तरक्की की दिशा में सतत रूप से प्रयासरत है। जिसके तहत आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार संवर्धन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने कहा कि आदिवासियों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में शासन लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ शासन की अनेक योजनाओं से आदिवासी समाज के सभी वर्गो को लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राज्य शासन आदिवासियों के अधिकारों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य शासन की योजनाओं के साथ प्रशासनिक प्रयासों से इन क्षेत्रों में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण तथा उसे बढ़ावा देने, वन अधिकार पट्टा वितरण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और पर्यावरण संरक्षण व रोजगार संवर्धन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में स्थानीय उत्सवों व त्यौहारों के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दिए जाने का प्रावधान है। अनुसूचित क्षेत्रों के 377 ग्राम पंचायत को प्रथम किश्त के रूप में 18 लाख 85 हजार रुपये की राशि दी गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में पारा, मजरा, टोलों में देवस्थल के विकास हेतु राशि स्वीकृत की जाती है। इसके अंतर्गत अब तक 75 देवगुड़ी हेतु 85 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग बी.के.राजपूत सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं आदिवासी समाज के प्रमुखगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!