समय-सीमा तय कर सीएचसी पुसौर का काम जल्द पूरा करें-कलेक्टर श्री सिन्हा स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा ने मरम्मत कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

समय-सीमा तय कर सीएचसी पुसौर का काम जल्द पूरा करें-कलेक्टर श्री सिन्हा स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा ने मरम्मत कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 7 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज पुसौर विकासखंड के दौरे पर रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुसौर के नवनिर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां काम की धीमी गति को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता से कहा कि और लेटलतीफी नही चलेगी, काम पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित कर उसके भीतर काम पूर्ण कर के दीजिए। अस्पताल भवन का काम जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। ईई हाउसिंग बोर्ड ने सितंबर माह तक कार्य पूरा करने की बात कही।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा सबसे पहले औरदा में बन रहे स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल भवन के सभी हिस्सों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों को देखा। कलेक्टर श्री सिन्हा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि करीब एक माह पहले निरीक्षण के दौरान काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया था। किंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने स्पीड बढ़ाते हुए जल्द काम पूरा करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने डीपापारा के स्कूल मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया। यहां छत और दीवारों के मरम्मत पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए, जिससे सीपेज न हो। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पड़ीगांव आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां भवन का काम पूरा हो चुका है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने भवन में कक्षाएं शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.के.खांबरा, ईई हाउसिंग बोर्ड श्री शशिकांत शर्मा, सीईओ जनपद पुसौर श्री महेश पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाढ़ राहत केंद्र का लिया जायजा, प्रभारी से कहा-सभी जरूरी इंतजाम करें
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पड़ीगांव के बाढ़ राहत केंद्र का भी जायजा लिया। यहां के इंचार्ज से उन्होंने केंद्र में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमरों की साफ-सफाई, सुखा राशन की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और जरूरी दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!