बच्चों से भविष्य से जुड़ा है स्कूल मरम्मत कार्य, शेष कार्यों को प्राथमिकता से करें पूर्ण-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा घरघोड़ा एवं तमनार में चल रहे मरम्मत एवं निर्माणाधीन कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बच्चों से भविष्य से जुड़ा है स्कूल मरम्मत कार्य, शेष कार्यों को प्राथमिकता से करें पूर्ण-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा घरघोड़ा एवं तमनार में चल रहे मरम्मत एवं निर्माणाधीन कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 5 जुलाई 2023/ बच्चों का भविष्य उनके पढ़ाई-लिखाई से बनती है। जिसका हमें पूरी प्राथमिकता से ध्यान देना जरूरी है। नये सत्र में स्कूल शुरू हो चुके है। लेकिन कुछ जगहों पर आज भी स्कूल मरम्मत के कार्य अधूरे पड़े है जो कि अच्छी बात नहीं है। बच्चोंं के पढ़ाई से बड़ा कोई काम नहीं है, मरम्मत कार्य के चलते उनके अध्ययन-अध्यापन में कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के साथ सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें। लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उक्त बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल में चल मरम्मत कार्य को देखने पहुंचे निरीक्षण के दौरान कही। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव भी साथ उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज विकासखण्ड घरघोड़ा एवं तमनार के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल, कन्या आश्रम छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को देखा एवं संबंधित ठेकेदारों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्राथमिक शाला बैहामुड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर यहां मतदान केंद्र के लिहाज से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने एवं टायलेट को बेहतर करने हेतु ठेकेदार को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विद्यालय घरघोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को शेष मरम्मत कार्य को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लैब, लाइब्रेरी एवं शौचालय को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए ठेकेदार को बुक दान करने को कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ठेकेदार को कल से कार्य प्रारंभ करते हुए आगामी 2 से 3 माह में मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच से समिति गठित कर कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। इस दौरान यहां उन्होंने निर्वाचन के संबंध में भी चर्चा किए।


कलेक्टर श्री सिन्हा आंगन बाड़ी केंद्र नवापारा (टेण्डा) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। कार्यकर्ता ने बताया कि 3 बच्चे कुपोषित हैं, कलेक्टर श्री सिन्हा ने उन्हें अंडा, सुपोषण आहार प्रदान करने के साथ ही उन्हें एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच एवं कार्यकर्ता को बच्चों के गृह भेंट कर परिजनों का काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें सुपोषण आहार के माध्यम से तीनों बच्चों को सुपोषित करना हैं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में रेडी टू ईट से बने लड्डू को चखा।
कलेक्टर श्री सिन्हा घरघोड़ा के बैहामुडा में चले रहे जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हितग्राही श्रीमती गुरबारी सारथी से बात की। उन्होंने बताया की दो टाइम पानी आता है। उन्होंने पीएचई अधिकारी को जल जीवन मिशन के लंबित सभी कार्य को पूर्ण करते हुए व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने विकासखंड तमनार के ग्राम पंचायत सराईपाली में जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया एवं जानकारी ली। ठेकेदार ने बताया कि 375 घरों में पेयजल नल कनेक्शन दिया गया है, वाटर लेवल कम होने के कारण कुछ दिक्कतें हो रही थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में भू-जल स्तर सुधार हेतु कार्य करने के निर्देश दिए ताकि गर्मी में जल की समस्या न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!