कलेक्टर और विधायक ने बालिका को प्रदान किया राशन कार्ड : अब प्रेमदास को आयुष्मान कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक इलाज बीमार प्रेमदास के इलाज के प्रति कलेक्टर डॉ सिद्दीकी और विधायक उत्तरी जांगड़े की संवेदनशीलता – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर और विधायक ने बालिका को प्रदान किया राशन कार्ड : अब प्रेमदास को आयुष्मान कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक इलाज बीमार प्रेमदास के इलाज के प्रति कलेक्टर डॉ सिद्दीकी और विधायक उत्तरी जांगड़े की संवेदनशीलता

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जून 2023/ कलेक्टर कक्ष सारंगढ़ में विधायक उत्तरी जांगड़े और कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने बरमकेला विकासखंड के विक्रमपाली निवासी प्रेमदास मानिकपुरी के अन्त्योदय राशन कार्ड को उनके बेटी को प्रदान किया।

प्रेमदास मानिकपुरी पिता सुकलाल मानिकपुरी किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जो कि जनवरी 2023 से जिला अस्पताल रायगढ़ और बालाजी मेट्रो हॉस्पीटल रायगढ़ में इलाज करा चुका है। प्रेमदास का अब अन्त्योदय राशन कार्ड बनने के बाद आयुष्मान कार्ड भी शीघ्र बन जाएगा, जिससे वह पाँच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज करवा सकता है। हितग्राही प्रेमदास ने कलेक्टर और विधायक को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, जनप्रतिनिगण एवं खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि किडनी के गंभीर बीमारी से ग्रसित प्रेमदास का सामान्य कार्ड से अब तक 5 लाख का इलाज हो चुका है। अब उनके इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। इस समस्या के निराकरण के लिए गंभीर बीमारी अंतर्गत प्रेमदास का अंत्योदय राशन कार्ड बनाया गया है अब फिर से नया आयुष्मान कार्ड बनेगा जिससे 5 लाख तक का इलाज हो जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!