अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 19 जून 2023/ पूर्व वर्ष की भांति 21 जून 2023 को 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राज्य के समस्त जिलों में सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन गरिमामय रूप से किया जाएगा। इसी कड़ी में ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ की थीम के साथ 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम 21 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक मिनी स्टेडियम, कलेक्टोरेट कार्यालय के बाजू रायगढ़ में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक समाज कल्याण ने बताया कि शहरों और गांवों के प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!