मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र और अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!