जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगाये आवेदन की जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची 19 जून तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 12 जून 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य को संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) कार्यालयों के लिए गत दिवस निर्वाचन कार्यालय में आवेदन मंगाये गये थे। जिसमें निर्धारित तिथि में सहायक ग्रेड-3 संविदा पद हेतु 115 आवेदन पत्र एवं भृत्य कलेक्टर दर हेतु 165 आवेदन प्राप्त हुये है। प्राप्त आवेदन पत्रों एवं संलग्न प्रमाण-पत्रों का चयन समिति द्वारा जांच परीक्षण उपरांत दावा आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय जिला निर्वाचन के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अपलोड की गई है। उक्त पदों में भर्ती हेतु अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची का अवलोकन कर कर सकते है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदक को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 19 जून 2023 को सायं 5 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लिखित में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात अथवा अन्य किसी भी माध्यम से दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

