रायगढ़-खरसिया हाईवे में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे! इंजन, ड्राइविंग सीट और ट्रॉली टूटकर सड़क पर बिखरे, चालक ने कूदकर बचाई जान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़-खरसिया हाईवे में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे! इंजन, ड्राइविंग सीट और ट्रॉली टूटकर सड़क पर बिखरे, चालक ने कूदकर बचाई जान

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । हादसे की डगर कहे जाने वाले रायगढ़-खरसिया हाईवे में ट्रेलर से भिड़ने की घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जिस। गनीमत रही कि अपने ट्रैक्टर को बेकाबू होते देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दिल को दहला देने वाला यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-49 में चपले हॉस्पिटल चौक के पास सोमवार दोपहर उस समय हडक़म्प मच गया, जब सेन्द्री पाली में रहने वाला बालमुकुंद पटेल ट्रैक्टर-ट्रॉली को चलाते हुए रायगढ़ की ओर निकला था। इस दौरान विपरीत दिशा से अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से आ रहे ट्रेलर (क्रमांक-सीजी 04 पीई 1195) के चालक ने इस कदर ठोका कि भारी वाहन की चपेट में आते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।

ऐसे में मौके की नजाकत को भांप ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ी को काबू में करने के बजाए उसमें से कूद गया और अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इमरजेंसी हालात को देख बालमुकुंद ने चलती ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, नहीं हो वह भी इस हादसे का शिकार हो जाता। फिर क्या, बगैर चालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे में सफेद रंग की ट्रेलर से इस कदर भिड़ी कि उसके परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर से ड्रायवर सीट उखडक़र हाईवे में जा फेकाया तो ट्रॉली भी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। पहले पहल प्रत्यक्षदर्शियों को लगा कि ट्रेलर के कहर से जिस तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुलिया बिगड़ा, उसका चालक या तो गंभीर होगा या फिर नहीं बचा होगा। वहीं, जब हाईवे किनारे सिहरे हालत में पड़े बालमुकुंद ने बताया कि वह क्षतिग्रस्त वाहन का ड्राइवर है, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!